बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई का जिला अधिवेशन और शिक्षक उन्नयन गोष्ठी गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में हुई। गोष्ठी में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्रसंख्या पर चर्चा करते हुए इसके कारणों और समाधान पर शिक्षकों ने सुझाव रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। राइंका बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी का विषय 'सरकारी विद्यालयों में घटती छात्रसंख्या : कारण एवं निवारण' रखा गया। यह भी पढ़ें- Champawat News: स्कूलों में लगातार घटती छात्र संख्या पर चिंता जताईसरकारी स्कूलों में घटती छात्रसंख्या वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अभिभावकों का विश्वास बढ़ाकर ही छात्रसंख्या में वृद्धि...