Bageshwar News: समाजसेवी ने 45 बच्चों व शिक्षकों को बांटे छाते
बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा पड़ाव के स्वर्ण आभूषण निर्माता एवं समाजसेवी जगदीश लाल वर्मा ने बरसात के मौसम को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय ससोला और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय कानेकन्याल में अध्ययनरत बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और भोजनमाताओं सहित कुल 45 लोगों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों में सहभोज का भी आयोजन किया गया। जगदीश लाल वर्मा पिछले पांच वर्षों से लगातार सरकारी विद्यालयों के बच्चों की मदद कर रहे हैं। इससे पूर्व वे विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूते, स्वेटर तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, "मैंने स्वयं गरीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.