बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। दुग-नाकुरी क्षेत्र में 6.5 किमी लंबे सनेती-सनगाड़ मोटर मार्ग के स्टेज-1 और स्टेज-2 के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क का निर्माण सात करोड़ 68 लाख 75 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि गांवों के अंतिम छोर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों को सशक्त बनाकर ही कपकोट को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ व्यापार,...