बागेश्वर, अक्टूबर 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। डीएम ने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित स्थलों की फोटोग्राफ सहित अद्यतन सूची तैयार करने और वहां किए गए व प्रस्तावित कार्यों का ब्योरा देने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शिकायत वाले मार्गों का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। सानीउडियार क्षेत्र में सड़क के गड्ढों की शिकायतों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा। यह भी पढ़ें- Almora News: नदियों में कूड़ा फ...