Bageshwar News: सड़क पर पालतू जानवर छोड़ने पर किसानों में आक्रोश
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: गरुड़। छटिया-स्यालीस्टेट गांव में सड़क पर पालतू जानवरों को बेसहारा छोड़ने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। छटिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जानवरों को सड़क पर छोड़ गए। सुबह ये जानवर किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने लगे। उन्होंने प्रशासन से जानवरों को छोड़ने वालों की पहचान कर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.