बागेश्वर, अक्टूबर 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। देवलधार-माईथान-लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य के लिए 1.67 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत मोटर मार्ग के किमी सात से 11 तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क सुविधा के सुदृढ़ीकरण, सुगम आवागमन और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधाओं की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इस स्वीकृति पर बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर वि...