बागेश्वर, जुलाई 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को फुलवाड़ी जनमिलन केंद्र में 63 वर्षीय चंचल सिंह दानू और राजेंद्र सिंह 67 वर्षीय सांकेतिक क्रमिक अनशन पर बैठे। इससे पूर्व संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणें ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सड़क की मांग को आमरण अनशन और चक्का जाम का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...