बागेश्वर, अगस्त 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति का सांकेतिक क्रमिक अनशन बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर हेमा देवी और इंदिरा देवी अनशन पर बैठीं। आंदोलनकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण 13 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। उनका कहना है कि आंदोलन में लगातार भागीदारी के कारण घर और पशुओं की देखभाल प्रभावित हो रही है। इससे गुलदार द्वारा पालतू पशुओं पर हमले और जंगली जानवरों से खेतों, बागानों व किचन गार्डन को नुकसान बढ़ गया है। इसके बावजूद ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अडिग हैं। इस दौरान पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू सहित कई ग्रामीण मौजूद ...