Bageshwar News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
बागेश्वर, जुलाई 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से मांग उठाने और कई बार ज्ञापन देने के बावजूद शासन-प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्या फतेह सिंह करायत ने बताया कि स्व. महेंद्र सिंह करायत मोटर मार्ग के लगभग सात किलोमीटर विस्तार का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.