Bageshwar News: सड़क निर्माण की मांग को महिलाओं ने संभाला मोर्चा
बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान राधा धामी और पार्वती धामी धरने पर बैठीं। आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का साथ दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने शासन से सड़क निर्माण से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की मांग की। साथ ही सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी करने तथा निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। आंदोलन को समर्थन देने के लिए अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.