बागेश्वर, जुलाई 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईं धार सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईं धार सड़क संघर्ष समिति का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। सोमवार को ग्रामीणों ने फुलवाड़ी पंचायत घर के पास कपकोट-कर्मी सड़क जाम कर धरना दिया। ग्राम पंचायत चीराबगड़, कर्मी और दुलम के तोक फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खाईं धार, सापुली गुठण और कोटीधार से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे धरने में शामिल हुए। सुबह सात बजे से ही ग्रामीण फुलवाड़ी पंचायत घर के पास पहुंचने लगे थे। बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने सड़क पर धरना दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारियों ने बताया कि बीमारों को ले जाने वाले एंबुलेंस वाहनों को जाम से मुक्त रखा गया। ग्रामीणों ने सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और ...