Bageshwar News: सड़क के डामरीकरण को 23 अगस्त को बनेगी मानव श्रृंखला
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: कांडा। कमस्यारघाटी की लाइफलाइन मानी जाने वाली नरगोली-चंतोला-पौंसा-पोस्ताला-बेरीनाग मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सड़क की बदहाली के विरोध में 23 अगस्त को नरगोली से बेरीनाग तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल होंगे। बुधवार को पौंसा-पोस्ताला पंचायत घर में सड़क संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश चांद तक पहुंच चुका है और अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, लेकिन सीमांत कमस्यारघाटी के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। करीब तीन दशक से सड़क के ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.