Bageshwar News: सड़क की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में गरजे सात गांवों के लोग
बागेश्वर, अगस्त 21 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। फुलवाड़ी, फुलचौंरा, थलीधार, खाईधार, सापुली, गठण और ठांगधार के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। भराड़ी टैक्सी स्टैंड से निकली रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची, जहां सभा की गई। कांग्रेस, उक्रांद, संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने आंदोलन को समर्थन दिया। सभा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र सैन्य बाहुल्य है, लेकिन सड़क नहीं होने से सेवानिवृत्त सैनिकों समेत ग्रामीणों को गांव पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। ढलान वाला रास्ता असुरक्षित है और अकेले आवागमन करना मुश्किल होता है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.