बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: कांडा, बागेश्वर। बेरीनाग-चंतोला-नरगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग को लेकर रविवार को दो जिलों के ग्रामीणों ने करीब सात किमी लंबी मानव शृंखला बनाई। बागेश्वर के नगरकोली और पिथौरागढ़ के बेरीनाग से एक साथ शुरू हुआ आंदोलन करीब तीन घंटे चला। प्रशासन के दिसंबर से सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण का काम शुरू करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया। सड़क संघर्ष समिति और कमस्यार महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कपूरी, खातीगांव, भंडारीगांव, धौलियापाटा, रावतसेरा, खाणी, तुररेड़ा, ठांगा, औलानी, भंडारीसेरा, नरगोली, चंतोला, पोस्ताला और सुकराड़ी समेत कई गांवों के ग्रामीण कपूरी में एकत्र हुए। सुबह दस बजे यहां से लोगों ने मानव शृंखला बनाई। इसी समय पिथौरागढ़ जिले के ...