बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उनके विचारों को स्मरण किया गया और देश के विकास की उनकी सोच पर विचार कर आत्मसात किया गया। वक्ताओं ने चाचा नेहरू के मशहूर विचार - "बच्चे देश की असली ताकत हैं और वे ही एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे" - को याद किया। कहा गया कि आज के परिप्रेक्ष्य में यह दिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित बचपन के बारे में सोचने का भी दिन है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पूर्व प्रधानमंत्री जवाह...