Bageshwar News: संघर्ष वाहिनी ने दिया आंदोलन को समर्थन
बागेश्वर, अगस्त 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क की मांग को लेकर फुलवाड़ी खाईं धार सड़क संघर्ष का अनशन जारी है। आंदोलन स्थल में क्रमिक सांकेतिक अनशन पर सापुली निवासी दरबान सिंह व भूपिंदर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन को संघर्ष वाहिनी ने अपना समर्थन दिया। वक्ताओं ने विधायक सांसद सहित जनपद के समस्त दर्जा धारी मंत्रियों का आह्वान किया कि अब सड़क के निर्माण में देरी जन हित में सही नहीं है, अब गांवों का विकास वहां की मुख्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाना बहुत आवश्यक है। गांवों की बहुत सारी समस्याओं का एक मात्र समाधान सड़क का निर्माण है। आंदोलनकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर भारी वर्षा के बाद भी लोग संघर्ष स्थल पर जूटे रहे। रविवार को आंदोलन स्थल पर संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष कवि जोशी, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.