बागेश्वर, सितम्बर 3 -- Bageshwar News: धरमघर, बागेश्वर। शिखर वैली मॉडर्न पब्लिक हाईस्कूल, रीमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से रंगीली नाकुरी क्षेत्र में आकर्षक श्रीकृष्ण झांकी निकाली गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण लीला, भजन, गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता के साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य प्रदीप रावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वप...