बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कौसानी (बागेश्वर)। गांधी तीर्थ जलगांव (महाराष्ट्र) और लक्ष्मी आश्रम कौसानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस वैचारिक मिलन में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान गांधी तीर्थ जलगांव (महाराष्ट्र) से पहुंचे मुख्य सुगमकर्ता डॉ. अश्वेंद्र झाला ने वैचारिक मंथन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संवाद से जोड़े रखा। इस दौरान विकास की अवधारणा, श्रम का महत्व, युवा नेतृत्व, स्थानीयता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के संभावित खतरे और स्वयं की समझ जैसे समसामयिक मुद्दों पर गहन चिंतन व विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: इंटरनेट के मकड़जाल से बाहर निकल विचार विमर्श की ...