Bageshwar News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया सातूं पर्व
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में सातूं पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गौरी-महेश्वर पूजा के लिए गांवों में महिलाएं एकत्र हुईं। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता गौरी की पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार के बीच लोकगीतों की धूम रही। दुग-नाकुरी तहसील के किड़ई गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर हिमालय की बेटी को याद किया। पचार गांव के पंडित लक्ष्मी दत्त लोहनी ने बताया कि सातूं उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ा पर्व है, जिसे सावन माह में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व धन-धान्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में सातूं-आठूं की मची धूम, मंदिर में विराजीं मां गौरा इस दौरान देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.