Bageshwar News: शिविर में 27 मरीजों ने लिया लाभ
बागेश्वर, अगस्त 4 -- Bageshwar News: गरुड। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखेरा में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 27 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की जांच के साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में कुल 27 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ, जिनमें सात पुरुष और 20 महिलाएं शामिल रहीं। आठ मरीजों की रक्त जांच की गई, जबकि तीन गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व) जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के संचालन में फार्मासिस्ट रमेश आर्य, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पूजा बिष्ट एवं गुंजन तथा आशा कार्यकर्ता अंबिका देवी ने सक्रिय सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.