बागेश्वर, जुलाई 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के महत्व के साथ विभिन्न कानूनी अधिकारों और नालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए कौशल विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100, बाल विवाह निषेध अधिनियम, नशा मुक्ति योजना तथा नए आपराधिक कानूनों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रशांत कुमार पांडे, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छ...