Bageshwar News: शिविर में दी कानून की जानकारी
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पिंगलो मे विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया l सचिव अनीता कुमारी ने कहा कि मानवता केवल विचार नहीं, बल्कि आचरण है। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हम अपने आसपास के जरूरतमंद, पीड़ित और असहाय लोगों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने में कोई बाधा आ रही है, तो वह तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क कर सकता है। हेम चंद्र सिंह असिस्टेंट,लीगल एड डिफेन्स काउंसल ने साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, पोक्सो अधिनियम, नालसा जागृति योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 विषय पर विस्तृत जानकारी दीl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.