Bageshwar News: शिविर में की ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच
बागेश्वर, जुलाई 27 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। भारतीय रेड क्रास सोसायटी तथा डॉ. लाल पैथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भराड़ी बाजार में निश्शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने लोगों का निशुल्क रक्तचाप तथा ग्लूकोमीटर के माध्यम से ब्लड शुगर की जांच की। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डा. लाल पैथ लैब की ओर से विशेष मेला आफर के तहत विभिन्न रक्त जांच पैकेज रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए, जिनका लोगों ने लाभ उठाया। आयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.