Bageshwar News: शिवांश की मौत मामले में सरकार को भी दोषी मानता है सवाल संगठन
बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। सवाल संगठन ने 14 माह के शिवांश की मौत के मामले में सरकार को भी दोषी ठहराया है। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने एक साल पहले मामले में संवेदनशीलता दिखाई होती तो पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि बागेश्वर अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण शिवांश की मौत हुई। इसके बावजूद उसके पिता को न्याय के लिए न्यायपालिका की शरण लेनी पड़ी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश करवाने पड़े। उन्होंने कहा कि यदि शिवांश के पिता जागरूक होकर मामले को आगे नहीं बढ़ाते तो यह मामला एक साल पहले ही दबा दिया गया होता। रमेश पांडेय ने मुख्यमंत्री पर मामले को रफा-दफा होने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.