बागेश्वर, अगस्त 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शिक्षा विभाग ने विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसमें ब्लॉक, जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं की योजना मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम की अध्यक्षता और जिला खेल समन्वयक द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी के समन्वय में हुई बैठक में खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। प्रतियोगिताओं में राजकीय विद्यालयों और उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। ब्लॉक और जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे...