Bageshwar News: शिक्षकों के सम्मान के साथ मनाया शिक्षक दिवस
बागेश्वर, सितम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भावपूर्वक याद किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं। उनका सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। शिक्षक समाज को नई दिशा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीएवी पब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.