Bageshwar News: शासन व प्रशासन की सद्बबुद्धि के लिए किया हवन
बागेश्वर, सितम्बर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। सड़क निर्माण के लिए संघर्षरत फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार-ठांगधार संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 50वें दिन भी जारी रहा। रमा देवी (60) और मालती देवी (66) धरने पर बैठीं। समिति ने तत्काल सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए शासन-प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। इस अवसर पर एक वटवृक्ष का रोपण भी किया गया। समिति ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष अविरल रूप से जारी रहेगा। अब सड़क के लिए उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत मुख्य मार्ग पर 24 घंटे तक चक्का जाम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.