Bageshwar News: शामा में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी
बागेश्वर, सितम्बर 6 -- Bageshwar News: कपकोट,संवाददाता। बिचला दानपुर के शामा में बारिश की फुहारों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं की कुर्सी दौड़, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी और बांसुरी वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली और भव्य झांकी सजाई। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता राधा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.