Bageshwar News: शामा में दुग्ध डेयरी का विधायक ने किया उद्घाटन
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार के सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के तहत शामा में शिखर स्वायत्त सहकारिता समिति के सहयोग से स्थापित दुग्ध डेयरी का क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने उद्घाटन किया। इसके बाद समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद किया गया। विधायक ने कहा कि मेहनतकश और स्वाभिमानी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। मातृशक्ति का उत्साह, परिश्रम और आत्मविश्वास आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से पलायन पर रोक लगेगी और क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.