Bageshwar News: शांति भंग में किया पुलिस ने चालान
बागेश्वर, जुलाई 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने बिलौना निवासी देवेंद्र सिंह को उसके घर पर हुड़दंग और शोर-शराबा करते हुए पाया। आरोपित के आचरण से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि आपरेशन प्रहार अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.