Bageshwar News: शांति भंग करने वाले छह लोग गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में भूमि विवाद को लेकर शांति भंग करने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल सुरेश राम पुत्र खीम राम, नंदन राम पुत्र खीम राम, पूरन सिंह पुत्र पान सिंह एवं तीन महिला निवासीगण मंडलसेरा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.