बागेश्वर, अगस्त 24 -- Bageshwar News: गरुड़। दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आंचल दूध की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रबंधक जीएस मौर्य ने कहा कि उसभोक्ता शुद्ध ताजा दूध का ही उपयोग करें। रामलीला भवन गरुड़ में आयोजित बैठक में दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रबंधक जीएस मौर्य ने कहा कि दूध की गुणवत्ता समेत अनेक जांच करने के बाद उसे घर-घर उपभोक्ता तक पहुंचाया जाता है। डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक अनुराग मिश्र ने दूध की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया। व्यापारियों के साथ आंचल दूध के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख किशन बोरा ने की। इस दौरान मार्केटिंग इंचार्ज बलवंत सिंह रावत, रूट इंचार्ज ललित मोहन जोशी, भाजपा के कुमाऊं संयोजक जेसी आर्या, सभासद नवीन खोलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बि...