Bageshwar News: व्यापारियों के हित में सहायता कोष बनाने का निर्णय
बागेश्वर, जुलाई 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल बागेश्वर की बैठक रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में हुई। बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि व्यापार मंडल की कुल आय 2,04,650 रुपये और व्यय 1,93,395 रुपये रहा। व्यय के बाद शेष 11,257 रुपये की राशि नगर व्यापार मंडल को सौंप दी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पास उपलब्ध आय-व्यय का विवरण, व्यापार संघ के अभिलेख और रजिस्टर जिला कार्यकारिणी को सौंपे जाएंगे। इसके लिए पुरानी कार्यकारिणी को विधिवत नोटिस जारी किया जाएगा। व्यापारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.