Bageshwar News: वेतन नहीं मिलने पर मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मियों में रोष
बागेश्वर, नवम्बर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मचारियों का वेतन और बोनस नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छोटी दिवाली पर भी अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन, बोनस और फैक्ट्री संचालन से जुड़ी उनकी मांगों पर प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। फैक्ट्री भी बंद पड़ी है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। त्योहार के दौरान भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों को राहत नहीं मिली। यूनियन ने शासन-प्रशासन और प्रबंधन से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.