बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: मुकेश सक्टा, गरुड़। प्रसिद्ध रेतोल देवता मंदिर में संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर भक्तों ने पूजा अर्चना की और रेतोल देवता से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजित भजन कीर्तनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडित विनय लोहनी, यजमान नंदन सिंह अल्मिया, मोहन सिंह अल्मिया, दिनेश नेगी, कुंदन सिंह, महेश नेगी, ग्राम प्रधान कविता नेगी, बबीता नेगी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...