बागेश्वर, अक्टूबर 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के डोबा गांव निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...