Bageshwar News: विधिक जागरूकता शिविर में साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिलौना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस विभाग ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने आपदा पीड़ितों को मिलने वाली विधिक सहायता, बच्चों के अधिकार, दहेज निषेध, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, मानव तस्करी, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। शिविर के अंत में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 11 पौधे भी लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.