Bageshwar News: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
बागेश्वर, अक्टूबर 17 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम बिलौरी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, गरीबी उन्मूलन योजनाओं, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने नालसा की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, असहाय और निर्धन वर्गों के उत्थान के लिए कानून में ठोस प्रावधान किए गए हैं। गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विधिक शिविर में बालिकाओं के अधिकारों की हुई चर्चा जागरूक और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.