Bageshwar News: वांछित आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- Bageshwar News: बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने वारंटियों एवं वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी अशोक कुमार पुत्र हयात राम, निवासी खुनौली, थाना कांडा, बागेश्वर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.