Bageshwar News: वन-वे मार्ग पर कूड़ा वाहन आने से लगा जाम
बागेश्वर, सितम्बर 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल लाइन वन-वे मार्ग पर नगरपालिका का कूड़ा वाहन घुसने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन के बीच सड़क पर फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक चंदन भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत करते हुए पालिका के कूड़ा वाहन को वन-वे मार्ग से बाहर निकलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने वन-वे मार्ग पर भारी वाहनों और कूड़ा वाहनों की आवाजाही को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.