Bageshwar News: वन विभाग ने काटा खतरे का सबब बना पेड़
बागेश्वर, जुलाई 30 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के समीप लंबे समय से खतरा बने तुन के पेड़ को आखिरकार वन विभाग ने काटकर हटा दिया। जर्जर पेड़ के गिरने की आशंका से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस मुद्दे को लेकर दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर पेड़ को तत्काल हटाने की मांग की थी। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया था। आंदोलन के बाद वन विभाग हरकत में आया और गुरुवार को पेड़ को काटकर सुरक्षित तरीके से हटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.