बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत बागेश्वर वन क्षेत्र द्वारा शुक्रवार को चिंतन-मंथन सभागार, बागेश्वर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन्य जीव एवं पर्यावरण संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के संरक्षण, सुरक्षा एवं संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, कठायतवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों एवं संदेशों के माध्यम से वन, पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: सोमेश्वर में पर्यावर...