Bageshwar News: वन्यजीवों के आतंक से निजात और मुआवजा प्रक्रिया सरल करने की मांग
बागेश्वर, सितम्बर 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष वाहिनी एक बार फिर मुखर हो गई है। वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए मुआवजा प्रक्रिया सरल करने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं। कार्यकर्ताओं ने डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, गुलदार और भालू के कारण फसल, मवेशियों और जनजीवन को लगातार नुकसान हो रहा है। जंगली सूअर से फसल बर्बाद होने पर मुआवजा पाने की प्रक्रिया जटिल है। इसे सरल करने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.