Bageshwar News: लाइसेंस नहीं होने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी
बागेश्वर, सितम्बर 9 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को भराड़ी और बागेश्वर में होटल, रेस्टोरेंट और जनरल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता मानकों का पालन न करने और खाद्य लाइसेंस नहीं होने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। विभाग ने खाद्य सामग्री के चार नमूने भी जांच के लिए लिए, जिन्हें रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि लिए गए नमूनों में दो जूस, एक नमकीन और एक टोमेटो केचप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। अभियान में वरिष्ठ खाद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.