Bageshwar News: लम्पी से बचाव को 52 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण सामने आने के बाद बागेश्वर में पशुधन की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग एहतियाती उपाय कर रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण एवं निगरानी की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी ने बताया कि जनपद में अब तक 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बागेश्वर में किसी भी पशु में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण नहीं पाए गए हैं। संक्रमण की आशंका को देखते हुए जनपद के बाहर से गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं के आवागमन पर रोक लागू की गई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: बाहरी राज्यों से महिषवंशी और गोवंशी पशुओं के परिवहन पर बैन साथ ही पशुपालकों को बीमारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.