बागेश्वर, अक्टूबर 20 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। नुमाइशखेत में आयोजित रामलीला के नवें दिन राम सेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा और मूर्छा भंग के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम सेतु निर्माण के बाद भगवान राम की वानर सेना के लंका पहुंचने और अंगद के रावण की सभा में जाकर उसे समझाने का प्रभावशाली मंचन किया गया। अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक श्रीराम को सौंपने और युद्ध से बचने की सलाह दी, लेकिन रावण नहीं माना। इसके बाद युद्ध के दौरान मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इससे राम की सेना में शोक छा गया। सुषेण वैद्य की सलाह पर हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए, जिससे लक्ष्मण की मूर्छा भंग हुई। दर्शकों ने इन प्रसंगों का भावपूर्ण आनंद लिया। इस ...