बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: बागेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हॉकी क्लब कठायतबाड़ा ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में जिले की दो टीमों ने भाग लिया और पुरुष वर्ग में कुल चार मैच खेले गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेले गए मुकाबले कठा...