Bageshwar News: रैबीज से तीन भैंसों की मौत, पशुपालक दहशत में
बागेश्वर, जुलाई 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के जैंसर और सीमार गांव में रैबीज से तीन भैंसों की मौत से पशुपालक दहशत में आ गए हैं। भैंस के दूध की चाय और दूध पीने वाले 20 लोगों को भी रैबीज के टीके लगे हैं। साथ ही पांच जानवरों को भी टीके लगाए गए हैं। पशुपालन विभाग की टीम गांव में नजर बनाए हुए हैं। अभी अन्य जानवरों को भी टीके लगाए जाने हैं। मालूम हो कि चार दिन के भीतर जैंसर और सीमार गांव में तीन भैंसों की मौत हो गई। इससे पशुपालक दहशत में आ गए। पशुपालकों ने इसकी सूचना शुक्रवार को पशुपालन विभाग को दी। सूचना के बाद डॉ. अमितेश राज व अन्य कर्मचारी गांव में गए। उन्होंने मृत जानवरों की जांच की। मरी भैंसों में रैवीज के लक्षण पाए गए। इसके बाद उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। जो भैंसें मरी हैं उनका दूध पीने तथा दूध की चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.