Bageshwar News: रेडक्रॉस ने की आपदा प्रभावित की मदद
बागेश्वर, अगस्त 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। तहसील के दूरस्थ गांव पय्या जाकर रेडक्रॉस सोसायटी ने आपदा प्रभावित की मदद की। बीते कुछ दिन पूर्व पय्या निवासी बिशन सिंह के मकान की दीवार दरक गई थी। तब बिशन सिंह और उनकी पत्नी ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रेडक्रॉस के सदस्यों ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और सुरक्षित आशियाना अभियान के तहत तिरपाल से मकान को सुरक्षित किया। साथ ही प्रभावित परिवार को किचन सेट और कंबल भी प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.