Bageshwar News: रेट्रो साइलेंसर और पटाखे छोड़ने वाले दो वाहन सीज
बागेश्वर, अक्टूबर 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। नगर में यातायात पुलिस ने रेट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और पटाखे छोड़ने वाली बुलेट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने साइलेंसर में बदलाव कर चल रही दो बाइकों को सीज किया है। टीआई अली ने बताया कि रेट्रो साइलेंसर और पटाखे छोड़ने वाली बुलेट से सड़क पर ध्वनि प्रदूषण के साथ ही अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी होती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.